क्या मिलेगी Good News! विदेश मंत्री जयशंकर ने UNGA सत्र से इतर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से की मुलाकात

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) सत्र से इतर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को न्यूयॉर्क में 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) सत्र से इतर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। यूएनजीए सत्र से इतर दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया। यह मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को लेकर भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ लगाए जाने के बाद व्यापार तनाव बढ़ने के बाद उनकी पहली आमने-सामने की बातचीत है।

s jaishankar

विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो (फोटो: ANI)

यह बैठक भारत-अमेरिका संबंधों को मज़बूत करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है, जो हाल के महीनों में तनावपूर्ण हो गए थे, लेकिन अब उनमें सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं। भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर पहुंचने की दिशा में काम कर रहे हैं, और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल वाशिंगटन में वार्ता के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

End of Feed