ऑस्ट्रेलिया में धूल भरी आंधी ने मचाई तबाही, सिडनी में छाया अंधेरा; अलर्ट जारी

इससे पहले दिन में, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने भी पूर्वी तट पर बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के लिए वित्तीय सहायता की प्रतिबद्धता जताई, क्योंकि अधिकारियों ने पुष्टि की कि लगभग 800 घर और व्यवसाय इसकी वजह से नष्ट हो गए हैं। अल्बानीज़ ने बाढ़ संकट के बाद दूसरी बार पूर्वी तट के राज्य न्यू साउथ वेल्स में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद पांच मौतें हुई हैं।

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे एक विशाल धूल भरे तूफान ने सिडनी को घने धुंध में ढंक दिया है। सिडनी में धूल भरी आंधी के कारण अंधेरे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे स्वास्थ्य संबंधी अलर्ट जारी किए गए हैं। न्यू साउथ वेल्स स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ने मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में बहुत खराब वायु गुणवत्ता के लिए अलर्ट जारी किया गया, क्योंकि दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में धूल भरी तेज हवाओं के कारण धुंध छा गई है।

imagine dirt storm in Australia.

ऑस्ट्रेलिया में धूल भरी आंधी ने मचाया कोहराम (प्रतीकात्मक फोटो- Meta)

End of Feed