यूक्रेन-पोलैंड सीमा के पास ट्रेन पर रूसी ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे बोरिस जॉनसन और कार्ल बिल्ट

यूक्रेन-पोलैंड सीमा के पास रूसी ड्रोन ने एक ट्रेन को निशाना बनाया। हमले से कुछ मिनट पहले ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन और स्वीडन के पूर्व पीएम कार्ल बिल्ट समेत कई यूरोपीय अधिकारी इसी इलाके से गुजरे थे। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यूक्रेनी रेलवे ने आशंका जताई कि ड्रोन का निशाना राजनयिक ट्रेन हो सकती थी।

यूक्रेन और पोलैंड की सीमा के पास रविवार को एक ट्रेन पर रूसी ड्रोन ने हमला किया। यह घटना उस समय हुई जब ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ट समेत कई यूरोपीय अधिकारी कुछ ही मिनट पहले उसी इलाके से गुजर चुके थे। यूक्रेन की सरकारी रेलवे कंपनी उक्रजालिज्नित्स्या के मुताबिक, हमले में किसी के हताहत होने की तत्काल सूचना नहीं है।

ukraine drone attack

यूक्रेन-पोलैंड सीमा के पास ट्रेन पर रूसी ड्रोन हमला

रेलवे कंपनी ने बताया कि कीव से लौट रहे अधिकारियों को लेकर जा रही एक विशेष राजनयिक ट्रेन ने याहोदीन स्टेशन से तय समय से कुछ पहले ही रवाना होने का फैसला किया था। इसके कुछ ही समय बाद स्टेशन के पास एक अन्य ट्रेन को रूसी ड्रोन ने निशाना बनाया।

End of Feed