Israel Hamas Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पता नहीं है कि शनिवार दोपहर को क्या होगा। ट्रंप ने यह बात ऐसे मौके पर कही है जब उन्होंने हमास को इजरायल के बंधकों को रिहा करने का शनिवार तक का समय दिया था, जो समाप्त जल्द ही समाप्त होने वाला है।
डोनाल्ड ट्रंप
बंधकों की हो रिहाई
ट्रंप ने एक बार फिर से हमास से बंधकों की रिहा करने के लिए कहा। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए ट्रंप ने पिछले सप्ताह रिहा किए गए बंधकों के बारे में बातचीत की और बताया कि गाजा में कैद होने के बाद वे कैसे कमजोर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमास ने बंधकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया है।
बंधकों की रिहाई के लिए उनकी पिछली समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कल 12 बजे क्या होने वाला है। यह मेरे ऊपर था। मैं बहुत कड़ा रुख अपनाऊंगा। मैं आपको यह नहीं बता सकता कि इजरायल क्या करने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमास ने पहले ऐलान किया था कि वे बंधकों को रिहा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमास बंधकों को रिहा नहीं करना चाहता था। हालांकि, उन्होंने अचानक यह निर्णय लिया।
ट्रंप ने बंधकों का सुनाया दर्द
ट्रंप ने कहा कि पिछले सप्ताह एक युवती को रिहा किया गया। उसका हाथ उड़ गया था। उन्होंने कहा कि युवती हाथ की मदद से गोली को रोकने की कोशिश कर रही थी जो उसके चेहरे की ओर बढ़ रही थी। साथ ही ट्रंप ने एक अन्य व्यक्ति का भी जिक्र किया जो एक दम हट्टाकट्टा था, लेकिन उसका वजन काफी कम हो गया है और ऐसा लग रहा है जैसे वह होलोकॉस्ट से अभी बाहर आया हो।
