दुनिया

'शनिवार दोपहर तक सभी बंधकों की हो रिहाई, वरना...'; ट्रंप ने हमास को दी चेतावनी

Israel Hamas Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शनिवार दोपहर तक सभी बंधकों की रिहाई नहीं होती है तो वह इजरायल हमास युद्धविराम को रद्द करने और 'तबाही मचाने' का प्रस्ताव रखेंगे। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने साफ कर दिया कि यदि जॉर्डन और मिस्र गाजा से स्थानांतरित किए जा रहे फिलिस्तीनी शरणार्थियों को स्वीकार नहीं करते हैं तो वह उन्हें दी जाने वाली सहायता रोक सकते हैं।

Image

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

Israel Hamas Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शनिवार दोपहर तक सभी बंधकों की रिहाई नहीं होती है तो वह इजरायल हमास युद्धविराम को रद्द करने और 'तबाही मचाने' का प्रस्ताव रखेंगे। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने साफ कर दिया कि यदि जॉर्डन और मिस्र गाजा से स्थानांतरित किए जा रहे फलिस्तीनी शरणार्थियों को स्वीकार नहीं करते हैं तो वह उन्हें दी जाने वाली सहायता रोक सकते हैं।

हमास ने लगाया युद्धविराम समझौते के उल्लंघन का आरोप

ट्रंप का यह बयान ऐसे मौके पर आया जब हमास ने यह कहा कि वह युद्धविराम समझौते के उल्लंघन की वजह से बंधकों की रिहाई को अनिश्चितकाल के लिए टाल रहा है, जिसके बाद इजरायल के रक्षा मंत्री ने सेना को अलर्ट पर रखते हुए गाजा में किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने का आदेश दिया।

अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रायटर को मिस्र के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि मध्यस्थों को तीन सप्ताह पुराने युद्धविराम समझौते के टूटने का डर सता रहा है और उन्होंने वार्ता को तब तक के लिए स्थगित कर दिया है जब तक कि उन्हें चरणबद्ध समझौते को जारी रखने के वाशिंगटन के इरादे का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल जाता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article