दुनिया

जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री सिबिहा से की मुलाकात, युद्ध के समाधान पर की चर्चा; बोले- मिलकर अच्छा लगा

Munich Security Conference: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जर्मनी के म्यूनिख में म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस (MSC) के दौरान अपने यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा के साथ बैठक की। इससे पहले जयशंकर ने जर्मनी में बवेरिया के मंत्री-राष्ट्रपति सोडर से भी मुलाकात की और आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग पर चर्चा की।

Image

विदेश मंत्री एस जयशंकर (फोटो साभार: @DrSJaishankar)

Photo : Twitter

Munich Security Conference: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जर्मनी के म्यूनिख में म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस (MSC) के दौरान अपने यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा के साथ बैठक की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान की दिशा में चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। साथ ही द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के बारे में भी बातचीत हुई।

जयशंकर ने तस्वीर की साझा

विदेश मंत्री जयशंकर ने 'एक्स' पर मुलाकात की एक तस्वीर साझा की और कहा, ''आज #MSC2025 के दौरान यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा से मिलकर अच्छा लगा। यूक्रेन संघर्ष के समाधान की दिशा में चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। हमारे द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के बारे में भी बात की।

कब से चल रहा है युद्ध

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से युद्ध जारी है और थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से भारत ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है। साथ ही भारत ने शांति की शीघ्र वापसी के लिए हर संभव मदद मुहैया कराने की इच्छा भी व्यक्त की है।

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के इतर जयशंकर ने जर्मनी में बवेरिया के मंत्री-राष्ट्रपति सोडर से भी मुलाकात की और आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर भी बातचीत की। इस मौके पर जयशंकर ने मार्कस सोडर को भारत आने का न्योता भी दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article