पश्चिम एशिया तनाव का 'क्लाइमेक्स'? ट्रंप का ईरान पर दावा- "न नौसेना बची, न वायुसेना; अब खुद फोन करेगा ईरान"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की सैन्य और आर्थिक शक्ति पूरी तरह कमजोर हो गई है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है और अब तेहरान को बातचीत के लिए खुद आगे आना होगा।

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चला आ रहा तनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान के खिलाफ सैन्य और आर्थिक दबाव का 'ब्लॉकबेड' (नाकाबंदी) रंग ला रहा है और तेहरान अब समझौते के लिए मजबूर हो सकता है। फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य शक्ति लगभग ध्वस्त हो चुकी है।

donald trump iran conflict update

जल्द खत्म हो सकता है तनाव, ट्रंप ने दिए संकेत

"ईरान के पास अब न नौसेना बची है, न वायुसेना"

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की मौजूदा स्थिति का विश्लेषण करते हुए कहा कि अमेरिकी कार्रवाई ने ईरान की कमर तोड़ दी है। उन्होंने दावा किया, "ईरान की नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है और उनके पास अब कोई वायुसेना नहीं बची है। वे बहुत बुरी स्थिति में हैं।" ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका की नाकाबंदी बेहद प्रभावी रही है, जिससे ईरान की अर्थव्यवस्था ठप हो गई है और उनके पास पैसे की भारी किल्लत हो गई है।

End of Feed