7 साल बाद US की यात्रा पर सऊदी प्रिंस सलमान, फाइटर जेट F-35 डील पर लगेगी मुहर

प्रिंस सलमान की यह यात्रा मंगलवार से शुरू हो रही है। सऊदी अरब को F-35 बेचने के लिए सहमत होना बिन सलमान के लिए एक बड़ी रियायत है। इसे सऊदी अरब को इजरायल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने की ट्रंप की एक कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। ट्रंप ने कहा, 'मैं कहूंगा कि हम ऐसा करेंगे - हम F-35 बेचेंगे।' उन्होंने सऊदी अरब को 'महान सहयोगी' बताया।

Saudi Arabia US Relation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब को फाइटर जेट एफ-35 बेचे जाने की पुष्टि कर दी है। इस सौदे पर मुहर सऊदी अरब के डी फैक्टो शासक एवं क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अमेरिकी यात्रा के दौरान लगेगी। करीब सात साल बाद सलमान की अमेरिकी यात्रा होने जा रही है और व्हाइट हाउस सलमान का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है। यही नहीं, ट्रंप अब्राहम अकार्ड्स पर सलमान के साथ चर्चा भी कर सकते हैं। इसके बारे में वह पहले ही संकेत दे चुके हैं।

Prince salman

मंगलवार से यूएस के दौरे पर हैं सऊदी प्रिंस सलमान। तस्वीर-AP

मंगलवार से शुरू हो रही प्रिंस सलमान की यात्रा

प्रिंस सलमान की यह यात्रा मंगलवार से शुरू हो रही है। सऊदी अरब को F-35 बेचने के लिए सहमत होना बिन सलमान के लिए एक बड़ी रियायत है। इसे सऊदी अरब को इजरायल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने की ट्रंप की एक कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। व्हाइट हाउस में सोमवार को इस हथियार डील के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, 'मैं कहूंगा कि हम ऐसा करेंगे - हम F-35 बेचेंगे।' उन्होंने सऊदी अरब को 'महान सहयोगी' बताया।

End of Feed