'ईरान से लौटते ही क्यूबा को अपने कब्जे में ले लेगी अमेरिकी नौसेना', ट्रंप की धमकी; USS अब्राहम लिंकन की होगी तैनाती?

अमेरिका दशकों से क्यूबा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए है, जिन्हें ट्रंप प्रशासन के दौरान और कड़ा किया गया था। हाल के दिनों में ट्रंप ने क्यूबा पर दबाव बढ़ाने के संकेत दिए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर गहराता दिख रहा है।

पश्चिम एशिया में जारी टकराव और तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैरिबियाई देश क्यूबा को मजाक-मजाक में ही सही लेकिन बड़ी धमकी दी है। गैर-लाभकारी संगठन ’फोरम क्लब ऑफ पाम बीचेज’ के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ईरान से लौटते समय क्यूबा को तुरंत अपने कब्जे में ले लेगी।

डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप

पाम बीचेस के फोरम क्लब में आयोजित रात्रिभोज में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि क्यूबा में समस्याएं हैं। हम पहले एक समस्या का समाधान करेंगे। मुझे काम पूरा करना पसंद है।

End of Feed