ईरान नहीं माना तो शुरू हो जाएगी बमबारी, इस बार बड़े पैमाने पर होगा...ट्रंप ने फिर धमकाया

Donald Trump on Iran: ट्रंप ने कहा, अगर वे सहमत नहीं होते हैं, तो बमबारी शुरू हो जाएगी, और दुख की बात है कि यह पहले से कहीं अधिक उच्च स्तर और तीव्रता की होगी।

Trump Threatens Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकाया है। ट्रंप ने बुधवार को ईरान को चेतावनी दी कि अगर वह होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोलता है, तो उस पर और बमबारी की जाएगी। यह चेतावनी युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौते की संभावना की खबरों के बाद दी गई है। ट्रंप ने कहा कि इस बार हमला कहीं अधिक तेज होगा। बता दें कि युद्धविराम के बाद से ट्रंप कई बार ईरान को इसी अंदाज में धमका चुके हैं। बता दें कि ईरान-अमेरिका के बीच युद्धविराम जारी है लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकला है।

End of Feed