ट्रंप का 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से टैंकरों का बाहर निकालने का नया प्लान, ईरान की मार गिराने की धमकी के बाद क्या कदम उठा रहा अमेरिका?

What is Strait of Hormuz: ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों को सुरक्षा प्रदान करेगी। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जिसके माध्यम से भारत समेत अलग-अलग देशों को ऊर्जा आयात का एक बड़ा हिस्सा आता है

Donald Trump on Strait of Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार शाम को एयर फोर्स वन में सवार होने से पहले पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। राष्ट्रपति वीकेंड के लिए फ्लोरिडा जाने की तैयारी में थे। इस बीच उन्होंने ईरान से युद्ध पर कुछ बातें कहीं। यह पूछे जाने पर कि युद्ध कितने समय तक चलेगा तो डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं आपको कोई समय-सीमा नहीं दूंगा, लेकिन हम तय समय से काफी आगे चल रहे हैं।'

ट्रंप का 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से टैंकरों का बाहर निकालने का नया प्लान

ट्रंप का 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से टैंकरों का बाहर निकालने का नया प्लान

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से कैसे निकलेंगे टैंकर?

वहीं, इस दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी नौसेना जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों को सुरक्षा प्रदान करेगी। बता दें कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जिसके माध्यम से भारत समेत अलग-अलग देशों को ऊर्जा आयात का एक बड़ा हिस्सा आता है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे व्यस्त तेल शिपिंग मार्ग है। यहां कई जहाजों पर हमले होने की खबर है। अभी 4 दिन पहले भारत आ रहे एक तेल टैंकर पर ईरानी सेना ने उस समय गोलीबारी की जब वह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहा था।

End of Feed