'5 दिन नहीं करेंगे ईरान पर हमले, वार्ता फेल हुई तो खैर नहीं'; मिडिल ईस्ट में शांति को लेकर ट्रंप की बयान

मध्य पूर्व में जारी जंग के बीच ईरान पर हमले की धमकी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने ताजा बयान में ईरान के पावर प्लांट और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर पांच दिनो तक कोई हमला न करने का आदेश देने की बात कही है।

मध्य पूर्व में जारी टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में बेहद सकारात्मक और प्रोडक्टिव बातचीत हुई है, जिसके बाद उन्होंने ईरान के खिलाफ प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को अस्थायी रूप से टालने का निर्देश दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंनेईरान के पावर प्लांट और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर सभी हमले 5 दिनों के लिए टाल देने का आदेश दिया है।

ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच मध्य पूर्व में जारी तनाव को समाप्त करने के लिए गहन और विस्तृत चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि इन बातचीतों का माहौल सकारात्मक रहा है और समाधान की दिशा में प्रगति के संकेत मिले हैं।

End of Feed