अब अमेरिका में भी उठे EVM मशीन पर सवाल, मिडटर्म चुनाव में हार के बाद बोले ट्रंप- सब मशीनों का खेल

Donald Trump: यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने चुनाव पर सवाल उठाए हैं। 2020 में जो बाइडेन से हार के बाद भी उन्होंने बिना सबूत के बड़े पैमाने पर बैलेट धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

Donald Trump: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चुनाव नतीजों पर सवाल उठा दिए हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुनाव की ईमानदारी पर संदेह जताया और कहा कि यह सब मशीनों का खेल है। ट्रंप का यह बयान चुनाव के छह दिन बाद आया है, जब देशभर में डेमोक्रेट्स ने बड़ी जीत दर्ज की थी, यहां तक कि टेक्सास और साउथ कैरोलाइना जैसे रिपब्लिकन गढ़ों में भी डेमोक्रेट्स को जीत मिली।

Trump PTI

डोनाल्ड ट्रंप (फोटो साभार- PTI)

मिडटर्म चुनाव के नतीजों पर ट्रंप ने उठाए सवाल

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "क्या कोई सच में मानता है कि यह 'चुनाव' ईमानदार था? पोल्स इतने गलत कैसे हो सकते हैं? कुछ शुरुआती वोटिंग 'डंप' इतने बड़े थे कि जीतना असंभव था, चाहे कितने भी लोग वोट डालने आएं। यह सब मशीनों के बारे में है, जो वोटर से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हैं!" ट्रंप का यह पोस्ट उस conciliatory लहजे से बिल्कुल उल्टा है, जो उन्होंने चुनाव के बाद दिखाया था। पिछले मंगलवार को रिपब्लिकन उम्मीदवारों की करारी हार के बाद डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों में बहुमत हासिल कर लिया था।

End of Feed