ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान में शामिल होने से नाटो देशों के इनकार पर ट्रंप नाराज,बोले- अब किसी की जरूरत नहीं

नाटो देशों के रुख पर ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस प्रतिक्रिया से हैरानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा मानता रहा हूं कि नाटो एकतरफा व्यवस्था है,हम उनकी रक्षा करते हैं, लेकिन जरूरत के समय वे हमारे लिए कुछ नहीं करते।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि नाटो के अधिकांश सहयोगी देशों ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान में शामिल होने से इनकार कर दिया है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अमेरिका को किसी बाहरी समर्थन की जरूरत नहीं है। ट्रंप ने एक बयान में कहा कि हमें हमारे ज्यादातर नाटो सहयोगियों ने बताया है कि वे ईरान के ‘आतंकी शासन’के खिलाफ हमारे सैन्य अभियान में शामिल नहीं होना चाहते। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लगभग सभी देश इस बात से सहमत हैं कि ईरान को किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाना चाहिए।

डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप

'नाटो एकतरफा व्यवस्था'

नाटो देशों के रुख पर ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस प्रतिक्रिया से हैरानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा मानता रहा हूं कि नाटो एकतरफा व्यवस्था है,हम उनकी रक्षा करते हैं, लेकिन जरूरत के समय वे हमारे लिए कुछ नहीं करते। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य क्षमता को काफी हद तक कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने ईरान की नौसेना, वायुसेना, एयर डिफेंस और रडार सिस्टम को खत्म कर दिया है,और उनके शीर्ष नेतृत्व को भी लगभग समाप्त कर दिया है।

End of Feed