'कनाडा को जिंदा खा जाएगा चीन, मैं 100 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा...' ट्रंप ने कार्नी को दे दिया कड़ा अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कनाडा को कड़ा अल्टीमेटम दिया है कि यदि वह चीन के साथ व्यापार समझौता आगे बढ़ाता है, तो अमेरिका कनाडाई उत्पादों पर 100% टैरिफ लगाएगा। यह चेतावनी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर दी है, जिसमें उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को सीधे तौर पर लक्ष्य बनाया है।

Trump Warns Canada: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर उनका पड़ोसी देश चीन के साथ अपने व्यापार समझौते पर आगे बढ़ेगा, तो ऐसा किया जाएगा। ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यदि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ''सोचते हैं कि वह कनाडा को चीन के अमेरिका में सामान और उत्पाद भेजने का एक माध्यम बनाने जा रहे हैं, तो वह बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं।''

Untitled design (60)

ट्रंप ने चीन को लेकर कनाडा को दी चेतावनी।(फोटो सोर्स: AP)

वहीं, उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "दुनिया को सबसे कम जिसकी जरूरत है, वह यह है कि चीन कनाडा पर कब्जा करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा होना न सिर्फ असंभव है, बल्कि इसके करीब तक भी नहीं पहुंचा जा सकता।"

End of Feed