VIDEO: 'तुम बहुत खराब दिखते हो...' पत्रकार के सवाल पर भड़के ट्रंप, दे डाली फिटनेस सुधारने की सलाह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्रकार के सेहत से जुड़े सवाल पर भड़क गए। उन्होंने पत्रकार के शरीर पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'तुम बहुत खराब दिखते हो।'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने एक पत्रकार के सवाल पर नाराजगी जताते हुए उसके ही फिटनेस पर सवाल खड़े कर दिए और उसकी शरीर और लुक को लेकर पर उन्होंने निजी टिप्पणी भी कर दी। ट्रंप ने पत्रकार से कहा कि वह बहुत खराब दिखता है और वह पहले अपनी सेहत पर ध्यान दे और खुद को फिट बनाए। यह पूरा मामला उस समय हुआ, जब पत्रकार ने उनसे उनकी सेहत और कैंसिल की गई चुनावी रैलियों को लेकर सवाल पूछा था।

Donald Trump

पत्रकार से बात करते हुए भड़के डोनाल्ड ट्रंप (X/@PTI)

रैलियों को कैंसिल करने पर पत्रकार ने पूछा था सवाल

दरअसल, गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक रिपोर्टर ने ट्रंप से पूछा कि क्या उनकी तबीयत ठीक नहीं है, जिसकी वजह से उन्होंने कंसास और आयोवा में होने वाली चुनावी रैलियों में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया? इस सवाल पर ट्रंप भड़क गए। सवाल सुनते ही ट्रंप ने पत्रकार से कहा, "तुम बीमार हो, ऐसा सवाल पूछने के लिए तुम बीमार हो।" जब पत्रकार ने साफ किया कि वह सिर्फ राष्ट्रपति की सेहत के बारे में जानना चाहता है, तो ट्रंप ने उसके बॉडी पर कमेंट करना शुरू कर दिया।

End of Feed