बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का विदेश में नहीं होगा इलाज? निजी चिकित्सक ने दिया ताजा हेल्थ अपडेट

Khaleda Zia Health Update: गंभीर रूप से बीमार बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का इलाज कर रहे मेडिकल बोर्ड ने उन्हें लंदन ले जाने के कार्यक्रम को शनिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। उनके निजी चिकित्सक ने बताया कि मेडिकल बोर्ड का मानना ​​है कि इस समय उनका विदेश जाना उपयुक्त नहीं होगा।

Khaleda Zia Health Update: गंभीर रूप से बीमार बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का इलाज कर रहे मेडिकल बोर्ड ने उन्हें लंदन ले जाने के कार्यक्रम को शनिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। तीन बार प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया रविवार को लंदन के लिए रवाना होने वाली थीं, लेकिन शुक्रवार को उनकी लंदन जाने की योजना तकनीकी समस्याओं के कारण स्थगित कर दी गई क्योंकि कतर द्वारा उपलब्ध कराया गया एयर एम्बुलेंस ढाका नहीं पहुंच सका।

Khaleda Zia

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (फाइल फोटो साभार: AP)

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, बाद में कतर ने जर्मनी से एक वैकल्पिक विमान किराये पर लिया। उनके निजी चिकित्सक और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की नीति-निर्माण स्थायी समिति के सदस्य डॉ. ए.जेड.एम. जाहिद हुसैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेडिकल बोर्ड का मानना है कि इस समय उनका विदेश जाना उपयुक्त नहीं होगा।’’

End of Feed