व्हाइट हाउस में दिवाली की रौनक, ट्रंप जलाएंगे दीप, भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात

यह परंपरा कोई नई नहीं है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के दौर में हुई थी। तब यह आयोजन ज़्यादातर आइज़नहावर एग्ज़ीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में होता था। वहाँ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग और भारतीय राजनयिक जमा होते और दिवाली की शुभकामनाएं बांटते थे।

Diwali at White House : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के लिए शुक्रवार का दिन खास है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है, और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसमें शामिल हो रहे हैं। जिस कमरे से दुनिया के सबसे अहम फैसले लिए जाते हैं, वहाँ आज दीये की लौ टिमटिमाएगी।

trump

ह्वाइट हाउस में दिवाली कार्यक्रम। -फाइल पिक्चर

जॉर्ज डब्ल्यू बुश के दौर में शुरू हुई यह परंपरा

यह परंपरा कोई नई नहीं है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के दौर में हुई थी। तब यह आयोजन ज़्यादातर आइज़नहावर एग्ज़ीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में होता था। वहाँ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग और भारतीय राजनयिक जमा होते और दिवाली की शुभकामनाएं बांटते थे। कार्यक्रम छोटा और औपचारिक होता था, लेकिन उसका संदेश साफ़ था कि अमेरिका में बसा भारतीय समुदाय अब देश की सामाजिक और राजनीतिक तस्वीर का अहम हिस्सा है।

End of Feed