क्या अमेरिका ने मिलिट्री परेड में 'फेल्ड मार्शल' आसिम मुनीर को बुलाया था? व्हाइट हाउस ने कर दिया साफ, Pak फिर बेइज्जत

अमेरिका ने रविवार को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को वाशिंगटन में आयोजित सैन्य परेड में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

US Army Parade: ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों बुरी तरह पिटे पाकिस्तान का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार होने का सिलसिला जारी है। हालिया समय में पाकिस्तानी मीडिया की ओर से फैलाए जा रहे झूठ का आज खुलासा भी होगा। ऐसा ही एक झूठ पाकिस्तानी मीडिया ने अपने फेल्ड मार्शल यानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर को लेकर फैलाया था। कहा गया था कि डोनाल्ड ट्रंप ने आसिम मुनीर को अमेरिका में होने वाले सैन्य परेड में बुलाया है, लेकिन अब साफ हो गया है कि ये खबरें फर्जी थीं। इसे लेकर अब व्हाइट हाउस ने भी चुप्पी तोड़ी है0।

US army parade

अमेरिका में सैन्य परेड के बीच व्हाइट हाउस ने खोली पाकिस्तान की पोल

अमेरिका ने किया खबर को खारिज

अमेरिका ने रविवार को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को वाशिंगटन में आयोजित सैन्य परेड में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। अमेरिकी सशस्त्र बलों की 250वीं वर्षगांठ मनाने के लिए ये परेड आयोजित की गई थी। समाचार एजेंसी एएनआई ने व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि यह झूठ है। किसी भी विदेशी सैन्य नेता को आमंत्रित नहीं किया गया था।

End of Feed