'हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था चाहते हैं', क्वाड बैठक से चीन को जयशंकर ने दिया कड़ा संदेश, US को भी सुना दिया

क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के लिए वाशिंगटन पहुंचे विदेश मंत्री ने कहा कि एक खुले एवं स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने और इस क्षेत्र में एक नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए क्वाड समूह प्रतिबद्ध है। जयशंकर ने कहा कि 'हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देश अपनी पसंद वाली आजादी रख पाएं इसलिए विकास एवं सुरक्षा पर सही निर्णय लेना जरूरी है।'

Quad Foreign Ministers meeting : हिंद महासागर एवं दक्षिण चीन सागर में अपना दबदबा बनाने की लगातार कोशिश करने वाले चीन को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कड़ा संदेश दिया। क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के लिए वाशिंगटन पहुंचे विदेश मंत्री ने कहा कि एक खुले एवं स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने और इस क्षेत्र में एक नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए क्वाड समूह प्रतिबद्ध है। जयशंकर ने कहा कि 'हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देश अपनी पसंद वाली आजादी रख पाएं इसलिए विकास एवं सुरक्षा पर सही निर्णय लेना जरूरी है।'

quad meeting

क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेते विदेश मंत्री एस जयशंकर।

इससे पहले जयशंकर ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों को केवल चीन के नजरिये से आंकना उनका ‘बहुत अधिक सरलीकरण’ है और कई बार यह ‘भ्रामक’ भी हो सकता है। उनसे यह पूछा गया था कि भारत-अमेरिका के संबंध किस हद तक चीन के संदर्भ में उसका रुख जाहिर करते है। जयशंकर ने सोमवार को मैनहट्टन में 9/11 स्मारक के पास ‘वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ में न्यूजवीक के मुख्यालय में उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी देव प्रगाद के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत-अमेरिका संबंधों को सिर्फ चीन से जोड़ देना एक बहुत ही बड़ा सरलीकरण है। वास्तव में, यह न केवल सरलीकरण है, बल्कि कई बार भ्रामक भी होता है।’

End of Feed