दुनिया

डेनमार्क के कोपेनहेगन में इजरायली दूतावास के पास दो ब्लास्ट, हिजबुल्ला-ईरान कनेक्शन की हो रही जांच!

Israel-Iran Conflict: ईरान द्वारा इजरायल पर हमले किए जाने के बाद अब डेनमार्क के कोपेनहेगन स्थित इजरायली दूतावास के पास धमाका हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डेनमार्क पुलिस इजरायली दूतावास के पास हुई धमाके की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि पुलिस इस मामले में हिजबुल्ला और ईरान कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

Image

डेनमार्क पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Israel-Iran Conflict: ईरान द्वारा इजरायल पर हमले किए जाने के बाद अब डेनमार्क के कोपेनहेगन स्थित इजरायली दूतावास के पास धमाका हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डेनमार्क पुलिस इजरायली दूतावास के पास हुए दो धमाकों की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि पुलिस इस मामले में हिजबुल्ला और ईरान कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, इजरायली दूतावास के पास दो अक्टूबर की सुबह दो धमाके हुए। इन धमाके में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है कि आखिर इस धमाके के पीछे किसका हाथ है।

जांच में जुटी डेनमार्क पुलिस

डेनमार्क पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो धमाकों के आधार पर हम स्ट्रैंडगेरवेज/लुंडेवांग्सवेज इलाके में मौजूद हैं। धमाके में कोई भी हताहत नहीं हुआ है और हम घटनास्थल पर प्रारंभिक जांच कर रहे हैं। साथ ही कहा गया कि इजरायली दूतावास से संभावित संबंध की भी जांच की जा रही है। मौजूदा समय पर हमारे पास बहुत सारे फोन कॉल्स आ रहे हैं जिसका हम जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

ईरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें

इजरायली दूतावास के पास यह धमाके ऐसे समय पर हुए हैं जब पूरे पश्चिम एशिया तनाव फैला पसरा हुआ है। ईरान ने बीते दिनों इजरायल पर 200 से ज्यादा मिसाइलें दागीं हैं। ईरान ने तो यहां तक दावा किया कि इजराइल के खिलाफ दागी गई 90 फीसद मिसाइलों ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्यों को निशाना बनाया, जबकि इजरायल का कहना है कि उसने हवा में ही ज्यादातर मिसाइलों को मार गिराया है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमलों को बहुत बड़ी गलती बताते हुए कहा कि तेहरान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि ईरान ने आज एक बड़ी गलती की है और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article