नेपाल बाढ़ में मरने वाली की संख्या 734 पहुंची, लगातार निकल रहे शव, 2500 लापता, हालात हुए और भयावह

NDRRMA के अनुसार, प्रभावित सभी आठ जिलों से शव बरामद किए गए हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटी नेपाल सेना, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल समय के खिलाफ दौड़ लगा रहे हैं ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।

Nepal Flash Floods Death Toll: नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) और हिमस्खलन के पांचवें दिन रविवार को स्थिति और अधिक भयावह हो गई है। बचाव दलों द्वारा मलबे और नदियों से लगातार शव निकाले जा रहे हैं, जिसके बाद इस भीषण प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 734 हो गई है। वहीं, लगभग 2,500 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

Nepal floods

नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा बढ़ा

पीटीआई की खबर के मुताबिक, नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के अनुसार, प्रभावित सभी आठ जिलों से शव बरामद किए गए हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटी नेपाल सेना, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल समय के खिलाफ दौड़ लगा रहे हैं ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।

End of Feed