मंगोलियाई बच्चे को बौद्ध धर्म के तीसरे बड़े धर्मगुरु के तौर पर मान्यता, चीन को है ऐतराज

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 25, 2023, 09:57 AM IST

दलाई लामा ने अमेरिका में जन्मे आठ साल के मंगोलियाई बच्चे को बौद्ध धर्म के तीसरे सबसे बड़े धर्मगुरु के तौर पर मान्यता दी है। बताया जा रहा है कि इस फैसले से चीन का चिढ़ना लाजिमी है। बता दें कि दलाई लामा जब मंगोलिया के दौरे पर गए थे तो उन्होंने इस बच्चे को 10वें खालखा जेस्टन धांपा रिनपोछे का पुनर्जन्म बताया था।

10th Khalkha Jeston Dhampa Rinpoche news: तिब्बती बौद्ध परंपरा में लामाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। उन्हें भगवान बुद्ध के अवतार के रूप में देखा जाता है। अगले लामा को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। इन सबके बीच दलाई लामा ने तीसरे बड़े अवतार के रूप में आठ साल के मंगोलियाई लड़के का चुनाव किया है जिसका जन्म अमेरिका में हुआ है। 8 मार्च को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में करीब 600 उपासकों के सामने धार्मिक क्रियाकर्म संपन्न हुई। दलाई लामा ने अपने अनुयायियों से कहा आज हमारे साथ मंगोलिया के खलखा जेट्सन धम्पा रिनपोछे का पुनर्जन्म है। उनके पूर्ववर्तियों का चक्रसंवर के कृष्णाचार्य वंश के साथ घनिष्ठ संबंध था। उनमें से एक ने मंगोलिया में अपने अभ्यास के लिए समर्पित एक मठ की स्थापना की। इसलिए आज उनका यहां होना काफी शुभ है।

mangolian boy

आठ साल के बच्चे को बौद्ध धर्म के तीसरे गुरु के तौर पर मान्यता

आखिर चीन को क्यों है नाराजगी

मंगोलियाई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बौद्ध धर्म का तीसरा सबसे बड़ा धर्मगुरु जुड़वां लड़कों में से एक है। दोनों बच्चों के नाम अगुइदाई और अचिल्टाई अल्टानार है। इनके माता पिता का नाम अलतनार चिंचुलुन और मोनखनासन नर्मंदख है। लड़के की दादी गरमजाव सेडेन संसद की पूर्व सदस्य रही हैं। मंगोलिया में बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक नेता के पुनर्जन्म के रूप में उन्हें स्वीकार करने के कदम से चीन नाराज हो सकता है। चीन ने पहले जोर देकर कहा था कि वह केवल उन बौद्ध नेताओं को मान्यता देगा जिन्हें सरकार ने चुना है। 1995 में जब दलाई लामा ने एक नए पंचेन लामा का नाम लिया जो दूसरे सबसे बड़े धर्मगुरु थे उन्हें चीनी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। दलाई लामा का कहना है कि उनका उत्तराधिकारी चीन से इतर किसी अन्य देश से भी हो सकता है। है जिसमें नेपाल, भूटान या मंगोलिया शामिल हो सकते हैं। बता दें कि दलाई लामा ने 2016 में मंगोलिया का दौरा किया और घोषणा करते हुए कगा कि जेटसन धांपा का एक नया अवतार पैदा हुआ है और उसे खोजा जा रहा है। चीन ने उस यात्रा पर नाराजगी जाहिर करते हुए मंगोलिया को धमकी भी दी थी।

End of Feed