क्यूबा की सेना की अमेरिकी बोट से मुठभेड़, 4 को किया ढेर, क्या अमेरिका के साथ बढ़ेगा तनाव?

सेंट किट्स के बासेटेरे हवाई अड्डे पर रुबियो ने कहा, अमेरिकी सरकार के विभिन्न विभाग घटना के उन पहलुओं की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जो हमें अभी तक नहीं मिले हैं। ट्रंप के शीर्ष राजनयिक ने घटना के बारे में अटकलें लगाने से इनकार कर दिया ....

क्यूबा सरकार ने बुधवार को बताया कि क्यूबा के सैनिकों ने फ्लोरिडा में पंजीकृत एक स्पीडबोट पर सवार चार लोगों को मार डाला और छह अन्य को घायल कर दिया। यह स्पीडबोट क्यूबा के जलक्षेत्र में घुस गई थी और उसने पहले सैनिकों पर गोलीबारी की थी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें क्यूबा के सैनिकों के साथ हुई घटना की जानकारी है और अमेरिका अब यह पता लगाने के लिए अपनी जानकारी जुटा रहा है कि पीड़ित अमेरिकी नागरिक थे या स्थायी निवासी।

boat cuba

क्यूबा गार्ड ने स्पीडबोट पर सवार चार लोगों को मारा (फाइल फोटो)

रुबियो ने कहा, अभी कर रहे आकलन

सेंट किट्स के बासेटेरे हवाई अड्डे पर रुबियो ने कहा, अमेरिकी सरकार के विभिन्न विभाग घटना के उन पहलुओं की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जो हमें अभी तक नहीं मिले हैं। ट्रंप के शीर्ष राजनयिक ने घटना के बारे में अटकलें लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि यह कई तरह की बातें हो सकती हैं और अमेरिका केवल क्यूबा के अधिकारियों द्वारा अब तक दी गई जानकारी पर निर्भर नहीं रहेगा।

End of Feed