Colombia News: कोलंबियाई राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे की बोगोटा में गोली लगने से मौत

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, जो एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान सिर में गोली लगने के बाद से अस्पताल में भर्ती थे उनका सोमवार को निधन हो गया। उन्हें जून महीने में गोली मारी गई थी।

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे (Miguel Uribe), जो जून में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान सिर में गोली लगने के बाद से अस्पताल में भर्ती थे उनका सोमवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। बता दें कि मिगुएल उरीबे को इसी साल जून महीने में बोगोटा में एक कार्यक्रम में गोली मार दी गई थी।

Colombian presidential candidate Miguel Uribe dead

मिगुएल उरीबे (फाइल फोटो:AP)

उस वक्त उरीबे राजधानी बोगोटा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। 39 वर्षीय उरीबे जो दक्षिणपंथी विपक्ष के संभावित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे उनको 7 जून को बोगोटा में एक रैली के दौरान गोली मार दी गई थी।

End of Feed