घोर बेइज्जती...पाक के वित्त मंत्री का अमेरिका में 'चोर-चोर' के नारे से हुआ स्वागत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 11:49 AM IST

ये पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तान के मंत्री के सामने चोर-चोर के नारे लगे हैं। इससे पहले लंदन में पाकिस्तान की मंत्री मरियम औरंगजेब के सामने भी चोर-चोर के नारे लगे थे। पाक की नई शरीफ सरकार के मंत्रियों को विदेशों में लगातार विरोध झेलना पड़ रहा है।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार की अमेरिका में घनघोर बेज्जती हुई है। अमेरिका में शायद ही किसी देश के वित्त मंत्री का ऐसा स्वागत हुआ होगा। पाक के मंत्री के सामने ही लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाए हैं।

pakistan finance minister

पाकिस्तान के वित्त मंत्री के सामने लगे चोर-चोर के नारे

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वायरल क्लिप में एक व्यक्ति को डार के साथ बहस करते हुए दिखाया गया है, डार के साथ घटना के समय अन्य पाक अधिकारी भी थे। यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसा उनके खिलाफ क्यों किया गया?

End of Feed