चीनी (China) राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Jinping ) ने रविवार को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party) की 20वीं कांग्रेस की शुरुआत की। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने रविवार को यहां सप्ताह भर चलने वाले अपने कांग्रेस सत्र में राष्ट्रपति शी चिनफिंग को रिकॉर्ड तीसरी बार पांच साल के कार्यकाल के लिए समर्थन मिलने की उम्मीद है। शी बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में लगभग 2,300 प्रतिनिधियों की तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मंच पर आए। अपने उद्घाटन भाषण में, नेता ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) की सराहना की।
शी जिनपिंग को तीसरा कार्यकाल मिलना तय
