दुनिया

China Taiwan Relations: चीन-ताइवान रिश्तों में नरमी, सीधी उड़ानों और व्यापार बहाली की तैयारी

China Taiwan Relations: चीन अब ताइवान के साथ अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश में है। ताइवान के साथ निलंबित संबंधों को चीन फिर से शुरू करने जा रहा है।

Image

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो- AP)

China Taiwan Relations: चीन ने रविवार को कहा कि वह ताइवान के साथ निलंबित संबंधों को कुछ हद तक फिर से शुरू करेगा। इनमें समूचे चीन के शहरों के लिए सीधी उड़ानें और ताइवानी मत्स्य उत्पादों का आयात भी शामिल है। हाल में ताइवान की विपक्षी पार्टी की नेता ने चीन की यात्रा की थी। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अधीन ’ताइवान वर्क ऑफिस’ ने एक बयान जारी कर कहा कि वह कम्युनिस्ट पार्टी और ताइवान की कुओमिंतांग पार्टी के बीच एक दीर्घकालिक संचार तंत्र स्थापित करने की संभावना तलाशेगा तथा ताइवान के जलीय कृषि उत्पादों के आयात को सुविधाजनक बनाएगा जिन पर हाल के वर्षों में प्रतिबंध लगा दिया गया था। कुओमिंतांग पार्टी की प्रमुख चेंग ली-वुन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की जिसमें दोनों ने शांति की अपील की, लेकिन कोई विशिष्ट प्रस्ताव नहीं दिया। ताइवान स्वशासित देश है लेकिन चीन इस द्वीप को अपना हिस्सा मानता है।

चीन और ताइवान के बीच संबंध कब से बिगड़े?

चीन और ताइवान के बीच संबंध 2016 से तनावपूर्ण हैं, जब ताइवान की जनता ने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की त्साई इंग-वेन को राष्ट्रपति चुना था। तब से बीजिंग ने राजधानी ताइपे में ताइवान सरकार के साथ अपने अधिकतर आधिकारिक संपर्क बंद कर दिया और रोजना द्वीप की ओर सैन्य विमान तथा जहाज भेजना शुरू कर दिया।

ताइवान से कैसे सुधारेगा चीन संबंध?

बयान में उल्लिखित कदमों की सूची में उन विषयों को शामिल किया गया है जिन्हें चीन ने हाल के वर्षों में तनाव बढ़ने के कारण निलंबित कर दिया था।

इसमें कहा गया कि चीन मुख्य भूमि के शीआन या उरुमकी जैसे शहरों से ताइवान तक सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इन उपायों को कैसे लागू किया जाएगा। बीजिंग ने यह भी कहा कि वह ताइवान के मात्सु और किनमेन द्वीपों को जोड़ने वाले पुल के निर्माण की दिशा में काम करेगा, जो भौगोलिक रूप से चीन के करीब हैं।

ताइवान पर चीन ने क्या-क्या लगाए थे प्रतिबंध?

चीन ने 2019 में चीनी नागरिकों के ताइवान की व्यक्तिगत यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। ताइवान के नियमों के अनुसार, अब चीनी लोगों को आगंतुक वीजा के लिए आवेदन करने के वास्ते उनके पास अमेरिका या यूरोपीय संघ जैसे किसी अन्य देश का रेजिडेंट वीजा होना आवश्यक है। चीन ने 2021 में ताइवान से अनानास के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद प्रतिबंध को बढ़ाते हुए इसमें ग्रुपर फिश, स्क्विड, टूना प्रजाति की मछलियों और फलों जैसे विभिन्न उत्पादों को शामिल किया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article