युद्ध के बीच तेल से भरे चीन के तीन जहाजों ने पार किया होर्मुज, जताया शुक्रिया, लेकिन ईरान का नहीं लिया नाम

अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद वर्षों से ईरानी तेल का एक बड़ा आयातक रहे चीन ने पहली बार होर्मुज जलडमरूमध्य से अपने जहाजों के गुजरने की बात कही है। ऐसी खबरें हैं कि ईरान घनिष्ठ रणनीतिक संबंधों को देखते हुए चीनी जहाजों को जलडमरूमध्य पार करने की अनुमति दे रहा है।

Strait of Hormuz: चीन ने कहा है कि तेल आपूर्ति ले जा रहे उसके तीन जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे हैं और उसने सुविधा और समन्वय के लिए संबंधित पक्षों का आभार जताया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि संबंधित पक्षों के समन्वय के बाद हाल ही में तीन चीनी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे। हम संबंधित पक्षों की सहायता के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने ईरान का नाम नहीं लिया, जो वर्तमान में खाड़ी से जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल शिपमेंट की आवाजाही को नियंत्रित कर रहा है।

strait of Hormuz

होर्मुज से गुजरे चीन के तीन जहाज (फाइल फोटो)

होर्मुज पर संप्रभुता की अंतरराष्ट्रीय मान्यता मांग रहा ईरान

End of Feed