अमेरिकी रक्षा मंत्री के बयान पर भड़का चीन, हेगसेथ के बयान को बताया अपमानजनक, कहा- ये शीतयुद्ध की मानसिकता

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 1, 2025, 05:47 PM IST

हेगसेथ ने शनिवार को सिंगापुर में कहा था कि अमेरिका, विदेशों में अपनी सुरक्षा को मजबूत करेगा ताकि पेंटागन, बीजिंग के तेजी से बढ़ते खतरों, खासकर ताइवान के प्रति उसके आक्रामक रुख का मुकाबला कर सके।

China Condemns Hegseth: बीजिंग को खतरा बताने संबंधी अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बयान पर चीन भड़क उठा है। उसने हेगसेथ को बयान को अपमानजनक करार देते हुए इसे शीतयुद्ध की मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। चीन ने रविवार को कहा कि बीजिंग को खतरा बताने संबंधी अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का बयान निंदनीय है। चीन ने हेगसेथ पर शीतयुद्ध की मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। हेगसेथ के बयान के बाद वाशिंगटन व बीजिंग के बीच तनाव और बढ़ गया है।

Pete Hegseth

पीट हेगसेथ के आरोप पर भड़का चीन

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, बीजिंग पर अपमानजनक आरोप लगाए

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हेगसेथ ने शनिवार को वैश्विक सुरक्षा सम्मेलन ‘शांगरी-ला डायलॉग’ में बीजिंग पर अपमानजनक आरोप लगाए। बयान में अमेरिका पर क्षेत्र में संघर्ष और टकराव को भड़काने का भी आरोप लगाया गया। विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ के बीच द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद की प्रतिद्वंद्विता की ओर इशारा करते हुए कहा, हेगसेथ ने जानबूझकर क्षेत्र (एशिया) के देशों द्वारा शांति व विकास के आह्वान को नजरअंदाज किया और शांति के बजाय गुटों में टकराव के लिए शीतयुद्ध की मानसिकता को बढ़ावा दिया। मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के अलावा दुनिया में कोई भी देश एक आधिपत्य शक्ति कहलाने का हकदार नहीं है।

End of Feed