वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई से चीन को क्यों लगी मिर्ची? ट्रंप को दी खुली चेतावनी, कहा- एकतरफा दादागिरी ठीक नहीं

अमेरिका वेनेजुएला पर ड्रग तस्करी के आरोप लगाकर उस पर लगातार दबाव बढ़ा रहा है। हाल ही में ट्रंप ने वेनेजुएला के निकटवर्ती जलक्षेत्र में अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाई है। इतना ही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले सप्ताह निकोलस मादुरो की सरकार को विदेशी आतंकवादी संगठन' घोषित किया था।

वेनेजुएला पर ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई और उसके तेल टैंकरों को जब्त करने को लेकर अब चीन भी अमेरिका के विरोध में उतर आया है। चीन ने अमेरिका के इस कदम की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में वेनेजुएला के तेल टैंकरों को जब्त करने का अमेरिकी सैन्य कदम मनमानी कार्रवाई है। चीन का ये बयान तब आया है जब बीते शनिवार को अमेरिकी सुरक्षाबलों ने एक तेल टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया था। यह इस महीने में दूसरी बार था, जब अमेरिकी बलों ने इस तरह की कार्रवाई की थी। वहीं, ट्रंप भी वेनेजुएला पर लगातार दबाव बना रहे हैं। उनका दावा है कि वेनेजुएला से बड़े पैमाने पर ड्रग्स की तस्करी होती है। इतना ही नहीं, ट्रंप ने तो ये तक कहा है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो खुद ड्रग कार्टेल से जुड़े हैं।

trump and jinping

ट्रंप और जिनपिंग (फोटो- AP)

वेनेजुएला के मुद्दे पर ट्रंप पर भड़का अमेरिका

इस दौरान चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय कानून में आधारहीन और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अधिकृत न किए गए अवैध एकतरफा प्रतिबंधों का हमेशा विरोध करता है। यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का उल्लंघन करने, अन्य देशों की संप्रभुता और सुरक्षा पर अतिक्रमण करने या एकतरफा दादागिरी करने वाले किसी भी कार्य का भी विरोध करता है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला को अन्य देशों के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग विकसित करने का अधिकार है, और चीन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करने के वेनेजुएला के रुख को समझता है और उसका समर्थन करता है।

End of Feed