इंडिया आउट का नारा देने वाले मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू जा रहे चीन दौर पर, होंगे कई समझौतों पर हस्ताक्षर

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 8, 2024, 06:45 AM IST

भारत विरोधी रुख के चलते ही मुइज्जू को चीन समर्थक माना जाता है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने 'इंडिया आउट' का नारा दिया था।

Mohamed Muizzu: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू आठ जनवरी को चीन की यात्रा पर आ रहे हैं और इस दौरान शी जिनपिंग और मुइज्जू देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि राष्ट्रपति शी आठ-12 जनवरी तक राजकीय यात्रा पर आ रहे मुइज्जू के स्वागत में भोज देंगे। दोनों राष्ट्राध्यक्ष बातचीत करेंगे और सहयोग दस्तावेजों के हस्ताक्षर समारोह में भाग लेंगे।

Mohamed Muizzu

चीन के दौरे पर जा रहे हैं मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू।

पहले भारत दौरे पर आने की रही है परंपरा

मालदीव का राष्ट्रपति बनने के बाद मोहम्मद मुइज्जू लगातार भारत के हितों के खिलाफ जाकर बयान देते रहे हैं। उनकी कार्यशैली और बयान दोनों देशों के ऐतिहासिक एवं दोस्ताना रिश्ते के लिए ठीक नहीं माना जा रहा है। चीन के प्रति अपने झुकाव के सवाल पर उन्होंने कहा था कि वह केवल मालदीव के हितों का पालन करने के लिए बीजिंग दौरे पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि मालदीव में लोकतांत्रिक रूप से जो भी नया राष्ट्रपति चुना जाता है, पारंपरिक रूप से उसका पहला आधिकारिक दौरा भारत का होता है लेकिन मुइज्जू इस परंपरा के विपरीत पहले चीन के दौरे पर जा रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद मुइज्जु ने तुर्की का दौरा किया था। चीन और तुर्की दोनों भारत के हितों के खिलाफ काम करते आए हैं। इन दोनों देशों के साथ मुइज्जू की नजदीकी यह दर्शाती है कि वह भारत विरोधी खेमे में लामबंद हो रहे हैं।

End of Feed