अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहा है चीन, अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत को फिर दी गीदड़भभकी; बदले 30 शहरों के नाम

India-China Dispute: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन ने एक बार फिर अपनी मनमानी करते हुए भारत के अभिन्न अंग अरुणाचल प्रदेश के 30 जगहों के नाम बदल दिए है।

India-China Dispute: अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहा है। चीन का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का नहीं बल्कि चीन का हिस्सा है। इस बार चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कई जगहों के नाम बदल दिए हैं। जानकारी के अनुसार, चीन ने अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों के 30 नए नामों की चौथी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में चीन ने अरुणचाल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदले हैं। जबकि भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने की बात को खारिज किया है। भारत ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश देश का अभिन्न हिस्सा है और उसका नाम बदल देने से इस वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा।

India-China Dispute

चीन ने अरुणाचल प्रदेश फिर ठोका अपना दावा

चीन अरुणाचल प्रदेश पर ठोकता है अपना दावा

चीन की ग्लोबल टाइम्स ने एक रिपोर्ट में कहा है कि चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदलने को लेकर चौथी लिस्ट जारी की है। मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के अंदर की 30 जगहों के नाम बदले गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये आदेश 1 मई से लागू करने के लिए अनुच्छेद 13 में प्रावधान किया गया है।

End of Feed