Video:चार्ली किर्क को गोली लगने का वीडियो आया सामने, दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट के नीचे गिरते ही मची अफरा-तफरी

किर्क परिसर में खड़े लोगों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। सब कुछ सामान्य है तभी अचानक से उन्हें गोली लगती है और वह नीचे फर्श पर गिर पड़ते हैं। गोली चलने की आवाज और किर्क के नीचे गिरने पर वहां अफरा-तफरी और भगदड़ मचती है और लोग चीखने और चिल्लाने लगते हैं। एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Charlie Kirk Shooting Video: अमेरिका के यूटा विश्वविद्यालय में दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। किर्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगियों में से एक थे। किर्क पर जानलेवा हमला उस समय हुआ जब वह विश्वविद्यालय परिसर में लोगों को संबोधित कर रहे थे। तभी भीड़ से चलाई गई गोली उन्हें लगी और वे नीचे गिर पड़े। किर्क को गोली लगने और उनके नीचे गिरने की घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है।

kirk charlie

यूटा विवि में चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या। तस्वीर-AP

गोली लगने पर नीचे गिरे चार्ली

इस वीडियो में किर्क परिसर में खड़े लोगों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। सब कुछ सामान्य है तभी अचानक से उन्हें गोली लगती है और वह नीचे फर्श पर गिर पड़ते हैं। गोली चलने की आवाज और किर्क के नीचे गिरने पर वहां अफरा-तफरी और भगदड़ मचती है और लोग चीखने और चिल्लाने लगते हैं। एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

End of Feed