'PM मोदी से सीधे मुलाकात नहीं...', ट्रंप से तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत के संग 'प्रगति' का किया उल्लेख

US Canada Trade Tension: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत के साथ अपने देश की “प्रगति” का उल्लेख किया तथा इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका के साथ शुल्क (टैरिफ) दबाव के बीच उनका देश विदेशों में साझेदारी बना रहा है। कार्नी ने कहा, ‘‘हम भारत के साथ जो प्रगति कर रहे हैं... इसलिए मैंने यहां प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी से सीधे मुलाकात नहीं की, (लेकिन) विदेश मंत्री, अन्य मंत्री भारत के साथ बैठक कर रहे हैं।’’

US Canada Trade Tension: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत के साथ अपने देश की “प्रगति” का उल्लेख किया तथा इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका के साथ शुल्क (टैरिफ) दबाव के बीच उनका देश विदेशों में साझेदारी बना रहा है। कार्नी की शनिवार को यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पिछले सप्ताह ओटावा के साथ सभी व्यापार वार्ताओं को ‘‘उसके खराब व्यवहार के आधार पर’’ समाप्त करने के बाद आई है।

Mark Carney PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (दाएं) (फाइल फोटो साभार: @narendramodi)

मार्क कार्नी ने क्या कुछ कहा?

कार्नी ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘दुनियाभर के देशों के साथ नयी साझेदारियां बनाना। और ऐसा करने के लिए दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते हिस्से से बेहतर कोई जगह नहीं है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था का 60 प्रतिशत हिस्सा है।’’ दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने इंडोनेशिया के साथ मुक्त व्यापार समझौते, फिलीपींस और थाईलैंड के साथ वार्ता और ‘‘चीन के साथ हमारे संबंधों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव’’ का हवाला दिया।

End of Feed