पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कनाडा ने ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध, ड्रोन और हथियार सप्लाई को लेकर ल‍िया एक्शन

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। ये प्रतिबंध कुछ लोगों और कंपनियों पर हैं, जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के लिए हथियार बनाने में मदद करते हैं।

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। ये प्रतिबंध कुछ लोगों और कंपनियों पर हैं, जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के लिए हथियार बनाने में मदद करते हैं। कनाडा का कहना है कि ईरान दूसरे देशों और समूहों को हथियार और ड्रोन दे रहा है, जिससे युद्ध और अस्थिरता बढ़ रही है। इसलिए कनाडा ऐसे काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई करता रहेगा।

Tehran Missiles

ईरानी के जंगी हथियार

साथ ही मंत्री ने यह भी साफ क‍िया क‍ि कनाडा ईरान के उन लोगों के साथ खड़ा है, जो अपने अधिकारों और आजादी की मांग कर रहे हैं। मंत्री अनीता आनंद ने कहा कि‍ ये प्रतिबंध उन ईरानी व्यवसायियों और कंपनियों को निशाना बनाते हैं, जो उन खरीद नेटवर्क में सीधे शामिल हैं, जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हथियार उत्पादन और हस्तांतरण का समर्थन करने वाली उन्नत तकनीक का उत्पादन और आपूर्ति करते हैं।

End of Feed