Canada Polls: कनाडा ने भारत विरोधी खालिस्तानियों को नकारा, NDP की बुरी तरह पिटी भद्द; जगमीत सिंह हारा चुनाव

Canada Polls: कनाडा की राजनीति में कभी किंगमेकर की भूमिका निभाने वाले जगमीत सिंह संसद का चुनाव हार गए हैं और उनकी पार्टी को भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। जगमीत सिंह ने अपने समर्थकों से कहा कि मुझे निराशा है कि हम और सीटें नहीं जीत पाए, लेकिन मैं अपने आंदोलन से निराश नहीं हूं।

Canada Polls: कनाडा की राजनीति में कभी किंगमेकर की भूमिका निभाने वाले और खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह संसद का चुनाव हार गए और उनकी पार्टी को भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह को पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो के भारत विरोधी रुख के लिए जिम्मेदार कारणों में से एक माना जाता है।

Jagmeet Singh

खालिस्तान समर्थन जगमीत सिंह

खालिस्तान समर्थक नेता को जनता ने नकारा

ट्रूडो अपनी अल्पमत सरकार को सत्ता में बनाए रखने के लिए उन पर निर्भर थे। अब, जगमीत सिंह व्यक्तिगत रूप से पराजित हो चुके हैं, तथा उनकी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (NDP) अप्रासंगिक हो गई है। पिछले हाउस ऑफ कॉमन्स में एनडीपी को 24 सीटें मिली थीं, जो इस बार घटकर सात रह जाने की उम्मीद है। पार्टी ने चार सीटें जीत ली है और खबर लिखे जाने तक तीन आगे चल रही थी।

End of Feed