दुनिया

China Fire: चीन के लियाओनिंग में रेस्तरां में लगी भीषण आग, 22 की मौत, 3 घायल

China Restaurant Fire: चीन के उत्तरी शहर लिओनिंग के एक रेस्तरां में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है, इस दर्दनाक घटना में 22 लोगों की मौत हो गई है।

Image

फाइल फोटो

China Restaurant Fire: चीन के उत्तरी शहर लिओनिंग के एक रेस्तरां में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है, इस दर्दनाक घटना में 22 लोगों की मौत हो गई है वहीं इस हादसे मे 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं, आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही है वहीं घटना के सामने आने के बाद लोगों में भगदड़ मच गई, यह हादसा संजिजुआंग पुनर्वास आवासीय क्षेत्र में हुआ है।

मौके से आई तस्वीरों में देख का जा सकता है कि कैसे दो या तीन मंजिला इमारत की खिड़कियों और दरवाजों से आग की बड़ी लपटें निकल रही हैं।

आग की ये घटना कैसे हुई इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है, घटना दोपहर की है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है।

घटना के दौरान लोग लंच के लिए रेस्तरां में मौजूद थे

घटना के दौरान लोग लंच के लिए रेस्तरां में मौजूद थे, तभी अचानक निकली आग की लपटों ने देखते ही देखते इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस घटना को ‘गंभीर मानवीय त्रासदी’ बताया है साथ ही उन्होंने आदेश दिया है कि घायलों का हर संभव इलाज हो, मृतकों के परिवारों की उचित सहायता की जाए और आग के कारणों की तत्काल जांच की जाए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article