भारत-बांग्लादेश सीमा समन्वय को लेकर ढाका में आयोजित होगा BSF –BGB का महानिदेशक स्तर का सम्मेलन

ढाका में 25 से 28 अगस्त 2025 तक बीएसएफ और बीजीबी का 56वां महानिदेशक स्तर सीमा समन्वय सम्मेलन आयोजित होगा। दोनों देशों की सीमा सुरक्षा बलें सीमा अपराध, फेंसिंग, सीमा प्रबंधन योजना और विश्वास निर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

BGB BSF Conference: भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पर बेहतर तालमेल और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 56वां बीएसएफ–बीजीबी महानिदेशक स्तर सीमा समन्वय सम्मेलन आगामी 25 से 28 अगस्त, 2025 तक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन की मेजबानी बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) कर रहा है।

bsf bgb meeting

25 से 28 अगस्त 2025 तक होगा सम्मेलन (फाइल फोटो | ANI)

शीर्ष अधिकारी करेंगे नेतृत्व

भारत की ओर से इस सम्मेलन का नेतृत्व बीएसएफ महानिदेशक यानी डायरेक्टर जनरल दलजीत सिंह चौधरी करेंगे, जबकि बांग्लादेश की ओर से बीजीबी महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमान सिद्दीकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। दोनों देशों के शीर्ष सीमा सुरक्षा अधिकारी इस दौरान सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

End of Feed