पाकिस्तान में निकाह की खुशियां मातम में बदलीं, एक झटके में दूल्हा-दुल्हन सहित 8 लोगों की मौत; आखिर हुआ क्या?

इस्लामाबाद में शादी समारोह के दौरान हुए गैस विस्फोट में दूल्हा-दुल्हन समेत 8 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए। शुरुआती जांच में गैस रिसाव को धमाके की वजह बताया गया है, जिससे कई मकान ढह गए। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और जांच जारी है।

इस्लामाबाद में एक शादी समारोह के दौरान हुए एक जोरदार धमाके ने खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित कम से कम आठ लोगों की जान चली गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

Untitled design (34)

पाकिस्तन में शादी समारोह में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: istock)

किस वजह से हुआ धमाका?

प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाका गैस रिसाव के कारण हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि तीन मकान पूरी तरह ढह गए, जबकि आसपास के दो घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

End of Feed