'ब्रिक्स देशों का ग्लोबल जीडीपी में 40% से ज्यादा हिस्सा, जी 7 का योगदान सिर्फ 29 प्रतिशत', BRICS बिजनेस फोरम में बोले पुतिन

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स की बढ़ती आर्थिक ताकत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में वैश्विक GDP में BRICS की हिस्सेदारी 40% से अधिक रही, जबकि G7 का हिस्सा 29% रहा। पुतिन ने रूस की अर्थव्यवस्था में हुए बदलावों और ब्रिक्स देशों के बीच मजबूत कारोबारी रिश्तों को वैश्विक आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए जरूरी बताया।

ब्रिक्स समिट से पहले शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम का आयोजन किया गया। इस सम्मलेन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में ब्रिक्स देशों का ग्लोबल जीडीपी में 40% से ज्यादा हिस्सा रहा, जबकि जी 7 का योगदान सिर्फ़ 29% रहा। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि ब्रिक्स देशों का ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ में लगभग आधा हिस्सा रहा, जबकि जी 7 का योगदान 20% से भी कम रहा।

putin news (2)

‘दुनिया में हो रहे गहरे बदलाव’, पुतिन बोले- BRICS की आर्थिक साझेदारी से मजबूत होगी ग्लोबल इकोनॉमी। PTI

रूस की इकॉनमी में हुए बदलाव: पुतिन

उन्होंने कहा कि रूस की इकॉनमी ने कुछ स्ट्रक्चरल इकॉनमिक बदलाव शुरू किए हैं, जिससे हमारी इकॉनमी ज्यादा लचीली, ज्यादा फुर्तीली और ज्यादा मोबाइल बन गई है। पिछले तीन सालों में दुनिया भर में रूस की इकॉनमिक ग्रोथ दुनिया के एवरेज से बेहतर रही है। 2023-2024 में, जीडीपी 10.3% बढ़ेगी, जबकि बेरोजगारी दर घटकर 2.3% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है।

End of Feed