9/11 की बरसी से पहले 2,977 ड्रोन से जगमग कर दिया न्यूयॉर्क का आसमान, रोशनियों से खड़ी कर दी ट्विन टावर्स की 'आकृति', Video

लोग 9 सितंबर, 2026 को न्यू जर्सी के जर्सी सिटी स्थित लिबर्टी स्टेट पार्क से निचले मैनहट्टन के आसमान में ट्विन टावर्स की आकृति दिखाने वाले ड्रोन लाइट शो को देखते और उसकी तस्वीरें लेते नजर आए। बता दें कि यह आयोजन शुक्रवार को ग्राउंड जीरो पर होने वाले वार्षिक स्मृति समारोह से पहले किया गया।

9/11 Anniversary: अमेरिका में 9/11 आतंकी हमलों की 25वीं बरसी से पहले न्यूयॉर्क शहर का आसमान ड्रोन की रोशनी से जगमगा उठा। एक समय ऐसा भी आया जब ड्रोन ने 2001 में ध्वस्त हुए ट्विन टावर्स की आकृति को हूबहू दोहरा दिया। बुधवार रात लोअर मैनहट्टन के आसमान में 2,977 रोशनियां प्रदर्शित की गईं, जिनमें से प्रत्येक रोशनी 9/11 आतंकी हमलों में मारे गए एक-एक व्यक्ति की याद में थी। आतंकी संगठन अलकायदा के इस हमले में करीब 3 हजार लोगों की मौत हुई थी।

US Drone

9 सितंबर 2001 को हुआ था अमेरिका में आतंकी हमला।

ट्विन टावर्स की आकृति दोबार बनती दिखी

इस शानदार प्रदर्शन के दौरान रोशनियां एक साथ जुड़कर ट्विन टावर्स के 'पूर्ण वास्तुशिल्पीय आकार' को दोबारा बनाती नजर आईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हार्बर के ऊपर यह मनमोहक ड्रोन शो जारी रहा, जबकि पास ही ग्राउंड जीरो पर पारंपरिक 'ट्रिब्युट इन लाइन' स्मारक भी रोशन था।

End of Feed