Bomb Threat: डबलिन से रोम जा रहे एयरबस A320 विमान को बम की धमकी मिलने के बाद फ्रांस की ओर डायवर्ट किया गया। इसके तत्काल बाद फ्रांस के एव्रू एयरबेस पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू (Sebastien Lecornu) के कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
डबलिन से रोम जा रहे Airbus A320 की इमरजेंसी लैंडिंग (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है और स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। यूरोप में उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने की हालिया घटनाओं के बीच यह मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विमान ने सुबह 6:20 बजे GMT डबलिन से उड़ान भरी थी। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि बम की धमकी कहां से मिली थी और क्या यह धमकी वास्तविक थी या नहीं।
