भारत का विकास देख फिदा हो गए Bill Gates, बांधे तारीफों के पुल; PM मोदी से हुई मुलाकात को बताया यात्रा का मुख्य आकर्षण केंद्र

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 4, 2023, 05:36 PM IST

Bill Gates: बिल गेट्स ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बारे में बताते हुए कई बातें अपने ब्लॉग में लिखी हैं। बिल गेट्स ने कहा कि पीएम मोदी के साथ उनकी बातचीत ने उन्हें भारत की प्रगति के बारे में पहले से कहीं अधिक आशावादी बना दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया में इतनी सारी चुनौतियां हैं, भारत जैसी गतिशील और रचनात्मक जगह की यात्रा करना प्रेरणादायक है।

Bill Gates: अमेरिकी अरबपति और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने हाल ही में भारत की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई मंत्रियों, बिजनेसमैन से मुलाकात की थी। अपने दौरे के दौरान उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। इस दौरे को लेकर अब उन्होंने एक ब्लॉग लिखा है, जिसमें उन्होंने भारत की तरक्की के बारे में बात की है। उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की है।

pm modi biil gates.

बिल गेट्स ने की पीएम मोदी से मुलाकात

क्या कहा बिल गेट्स ने

बिल गेट्स ने भारत में चल रही परियोजनाओं के बारे में विस्तार से इस ब्लॉग में लिखा है। अपने आधिकारिक ब्लॉग के लिए लिखते हुए, बिल गेट्स ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया में इतनी सारी चुनौतियां हैं, भारत जैसी गतिशील और रचनात्मक जगह की यात्रा करना प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठक का जिक्र करते हुए, बिल गेट्स ने कहा- "मेरी यात्रा का एक मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शुक्रवार की बैठक थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि को-विन दुनिया के लिए एक आदर्श है और मैं इससे सहमत हूं। भारत स्वास्थ्य, विकास और जलवायु के क्षेत्र में जो प्रगति कर रहा है, प्रधानमंत्री के साथ बातचीत ने मुझे उसे लेकर और भी आशावादी बना दिया है। यह देश दिखा रहा है कि जब हम नवाचार में निवेश करते हैं तो क्या-क्या संभव है। मुझे उम्मीद है कि भारत इस प्रगति को जारी रखेगा और अपने नवाचारों को दुनिया के साथ साझा करता रहेगा।"

End of Feed