खून की नदी बहाने की धमकी देने वाले बिलावल भुट्टो की निकली हेकड़ी, फिर लगाई भारत से बातचीत की गुहार

बिलावल भुट्टों ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच सभी लंबित मुद्दों को केवल व्यापक बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। अगर भारत बातचीत की मेज पर नहीं आता है, तो यह उनके हित में नहीं होगा।

Bilawal Bhutto: भारत की ओर से सिंधु जल समझौता रद्द करने के बाद इस नदी पर खून बहाने की बात करने वाले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी की हेकड़ी निकल गई है। अब वह कई देशों का दौरा कर भारत से बातचीत की गुहार लगा रहे हैं। बिलावट ने एक बार फिर भारत से वार्ता की मेज पर लौटने का आग्रह करते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच सभी लंबित मुद्दों का समाधान केवल व्यापक बातचीत के जरिए ही हो सकता है।

Bilawal Bhutto

बिलावल भुट्टो की गुहार

अस्तित्व के लिए खतरा माना जाएगा...

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार, पश्चिमी देशों की यात्रा पर गए संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे बिलावल ने रविवार को ब्रसेल्स की यात्रा के दौरान जर्मन प्रसारक ‘दायचे वेले उर्दू’ को दिए साक्षात्कार में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, पाकिस्तान और भारत के बीच सभी लंबित मुद्दों को केवल व्यापक बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। अगर भारत बातचीत की मेज पर नहीं आता है, तो यह उनके हित में नहीं होगा। बिलावल ने चेताया कि भारत द्वारा पाकिस्तान की जल आपूर्ति रोकने के किसी भी प्रयास को अस्तित्व के लिए खतरा माना जाएगा, जिससे पाकिस्तान के पास युद्ध के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

End of Feed