प्रेसिडेंशिल डिबेट में लड़खड़ाने के बाद कैंप डेविड में बाइडेन, चुनाव लड़ेंगे या रेस से हटेंगे कर सकते हैं फैसला

US Presidential Debate : राष्ट्रपति पद की रेस में जो बाइडेन पिछड़ते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को हुई पहली डिबेट के दौरान वह ठीक से अपनी बातों को रख नहीं पाए। इस समय बाइडेन अपने परिवार के साथ कैंप डेविड में छुट्टियां मना रहे हैं। राष्ट्रपति पद की रेस में रहना है या पीछे हटना है, इसके बारे में वह फैसला कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेसिडेंशियल डिबेट में लड़खड़ाने के बाद जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद की रेस से हटने की मांग
  • बाइडेन के समर्थन और डेमोक्रेट हालांकि, मजबूती के साथ उनके साथ खड़े हैं
  • इन चर्चाओं के बीच बाइडेन अपने परिवार के साथ कैंप डेविड में छुट्टियां मना रहे हैं

US Presidential Debate : रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रेसिडेंसियल डिबेट में लड़खड़ाने के बाद अमेरिका में बहुत सारे लोग जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हो जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन बाइडेन के समर्थक और डेमोक्रेट नेता मजबूती के साथ उनके साथ खड़े हैं। इन समर्थकों का कहना है कि बाइडेन को अगले चार वर्षों के लिए राष्ट्रपति पद का चुनाव जरूर लड़ना चाहिए। इन चर्चाओं के बीच बाइडेन अपने परिवार के साथ कैंप डेविड में छुट्टियां मना रहे हैं। रिपोर्टों में कहा गया है कि राष्ट्रपति पद की रेस में बने रहने या हटने के बारे में अंतिम फैसला बाइडेन अपनी पत्नी जिल बाइडेन के साथ सलाह-मशविरा के बाद ही लेंगे।

US Presidential Debate

अमेरिक में इसी साल होगा राष्ट्रपति पद का चुनाव।

बृहस्पतिवार की रात दोनों ट्रंप-बाइडेन के बीच हुई बहस

बता दें कि राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अटलांटा में बृहस्पतिवार रात दोनों नेताओं के बीच पहली बहस हुई है। इस बहस के दौरान कई मौके पर 81 साल के बाइडेन अपनी बात ठीक से नहीं रख पाए और लड़खड़ाए। इसे उनकी बढ़ती उम्र से जोड़कर देखा जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक रेस से पीचे हटने की मांग के बीच बाइडन के प्रचार अभियान ने कहा कि वह हार नहीं मान रहे हैं और पांच नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सफलतापूर्वक मुकाबला करने के लिए कटिबद्ध हैं।

End of Feed