'ईरान में जल्द होगा कुछ अविश्वसनीय', UN में पेजर दिखाकर बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा?

संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि ईरानी शासन अपने झूठ, भ्रष्टाचार और दमन के कारण आखिरकार गिर जाएगा और वहां की जनता उसके खिलाफ खड़ी होगी।

Benjamin Netanyahu UNGA Speech 2026: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से दुनिया के सामने अहम जानकारियां दी। वहीं, उन्होंने ईरान की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि ईरान की मौजूदा सरकार आखिरकार गिर जाएगी और वहां की जनता एक दिन अपने शासकों के खिलाफ खड़ी होगी।

benjamin nathenyahu (3)

संयुक्त राष्ट्र महासभा में नेतन्याहू का ईरान पर बड़ा दावा, बोले- जल्द होगा कुछ 'अविश्वसनीय', गिर जाएगा मौजूदा शासन। AP

उन्होंने आगे कहा कि ईरान की सरकार का अंत उसके 'झूठ, भ्रष्टाचार और क्रूरता' की वजह से होगा। उन्होंने कहा कि यह 'दुष्ट शासन' एक दिन खत्म हो जाएगा। UNGA में नेतन्याहू के बयान ने अच्छी-खासी हलचल पैदा कर दी है।

End of Feed