नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इजरायल ने भी ट्रंप को किया नामित, व्हाइट हाउस में मिले नेतन्याहू बोले-कमेटी को लिखी है चिट्ठी

नेतन्याहू अमेरिका की यात्रा पर हैं, जो ट्रंप के जनवरी में व्हाइट हाउस लौटने के बाद उनकी तीसरी यात्रा है और ईरान संघर्ष समाप्त होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी पहली बैठक है। वॉशिंगटन रवाना होने से पहले, इजरायली नेता ने कहा था कि ट्रंप प्रशासन के साथ उनकी बातचीत कतर में चल रही उन वार्ताओं को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है जो इजरायल और फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह हमास के बीच हो रही हैं।

Benjamin Netanyahu : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उन्होंने ट्रंप को नामित किया है और इसके लिए उन्होंने चिट्ठी भी लिखी है। नेतन्याहू ने नोबेल कमेटी को लिखी गई अपनी इस चिट्ठी की प्रति ट्रंप को दिखाई। नेतन्याहू ने कहा कि 'मैं न केवल सभी इजरायलियों, बल्कि यहूदी लोगों और दुनियाभर में आपके नेतृत्व के असंख्य प्रशंसकों की ओर से प्रशंसा और सराहना व्यक्त करना चाहता हूं।'

netanyahu

अमेरिका की यात्रा पर हैं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू।

नेतन्याहू ने कहा, 'मैं आपको, श्रीमान राष्ट्रपति, नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा गया पत्र प्रस्तुत करना चाहता हूं। इसमें आपको शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है, जिसके आप हकदार हैं और आपको यह मिलना चाहिए।'

End of Feed