इजरायल में सत्ता बचाने के लिए नेतन्याहू ने चली चाल! इजरायल में राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नेसेट में बहुमत नहीं मिलने के बाद राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की है। उन्होंने सभी राष्ट्रीय और जियोनिस्ट पार्टियों को साथ आने का न्योता देते हुए कहा कि इससे ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करने और इजरायल में एकता कायम करने में मदद मिलेगी। चुनाव में नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 61 सीटों की जरूरत है। ऐसे में गादी आइजेनकोट को सरकार बनाने का मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Israel Politics: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार में राष्ट्रीय खेमे की सभी पार्टियों और उन सभी जियोनिस्ट दलों को शामिल किया जाना चाहिए, जो देश की सुरक्षा और भविष्य की रक्षा करना चाहते हैं। नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय आया है, जब संसद यानी नेसेट में उनके बहुमत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

benjamin nathenyahu (5)

. नेसेट में बहुमत गंवाते ही नेतन्याहू का नया दांव, इजरायल में राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील। AP

नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा, “मैं राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील करता हूं, जिसमें राष्ट्रीय खेमे की सभी पार्टियां और वे सभी जियोनिस्ट पार्टियां शामिल हों, जो हमारे देश और यहूदी लोगों के एकमात्र राज्य की रक्षा करना चाहती हैं।” उन्होंने दावा किया कि ऐसी सरकार ईरान के परमाणु खतरे को हमेशा के लिए खत्म करने, इजरायल को यहूदी राष्ट्र बनाए रखने और देश में एकता स्थापित करने में मदद करेगी।

End of Feed