ट्रंप के संबोधन से पहले US-इजरायली ठिकानों पर ईरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक, हमले में अमेरिकी हेलीकॉप्टर तबाह

अपने हमलों में ईरान ने दोनों देशों के खिटानों को निशाना बनाया है। हमले में कुवैत में एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर के नष्ट होने की भी खबर है। ईरान का यह हमला ट्रंप के देश के नाम संबोधन से पहले हुआ है। इन हमलों के बाद जंग और भीषण हो सकती है।

Iran attack on US locations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन से पहले ईरान ने ईजराइल और अमेरिका के खिलाफ बड़े हमले किए हैं। अपने हमलों में ईरान ने दोनों देशों के खिटानों को निशाना बनाया है। हमले में कुवैत में एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर के नष्ट होने की भी खबर है। ईरान का यह हमला ट्रंप के देश के नाम संबोधन से पहले हुआ है। इन हमलों के बाद जंग और भीषण हो सकती है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उन्होंने बहरीन में एक ऐसे ठिकाने पर हमला किया जहां 80 अमेरिकी सैनिक मौजूद थे। अब सबकी नजरें ट्रंप के संबोधन पर टिकी हैं।

war iran

अमेरिकी-इजराइल के ठिकानों पर यूएस का हमला। -प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका और इजरायल के ठिकानों पर हमले

ईरान ने अमेरिका और इजराइल के ठिकानों पर हमले का एक नया दौर शुरू कर दिया है। इसे 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' की 89वीं लहर बताया जा रहा है। ईरान के 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' ने बताया कि ईरान और उसके सहयोगी गुटों ने मिलकर भारी मिसाइलों, आत्मघाती ड्रोन्स और रॉकेटों से अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजराइली ठिकानों पर हमला किया है। ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के इलात, तेल अवीव और बनी ब्राक जैसे इलाकों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. ईरान के मुताबिक इन हमलों में इजरायल को बड़ा नुकसान हुआ है।

End of Feed